दिल्ली में बारिश का कहर, जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन प्रभावित
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को उमस से राहत तो दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम भी लगा दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। शंकर विहार के पास एनएच-8, पांडव नगर अंडरपास और मुर्गा मंडी समेत कई इलाकों में पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए टीमें तैनात की हैं। मौसम विभाग ने लोगों से आवश्यक होने पर ही घर से निकलने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। साथ ही अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
#DelhiRain #DelhiNCR #RedAlert #HeavyRain #BreakingNews #taptisamanvya
