52 जातियों की महापंचायत में श्रीकांत पटवा के सुझावों की सराहना

0
Representive Image (1)

भोपाल ताप्ती समन्वय : भोपाल के कुबेर होटल में पिछड़ा वर्ग की 52 जातियों की महापंचायत की चिंतन बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समाज को पिछड़े वर्ग से आगे बढ़ाकर विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस सुझाव जुटाना था।
बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखे, लेकिन श्री पटवा महासभा के अध्यक्ष श्रीकांत जी ने ऐसा महत्वपूर्ण सुझाव रखा, जिसने पूरे सदन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। उनके विचारों को सभी प्रतिनिधियों ने गंभीरता से सुना और सभा में कुछ देर के लिए पूरी तरह सन्नाटा छा गया।
महापंचायत के अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने श्रीकांत जी के सुझावों की सराहना करते हुए उन्हें महापंचायत के एजेंडे में शामिल करने की घोषणा की। इस पहल का उपस्थित प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
बैठक के दौरान महापंचायत की ओर से समाज के प्रतिनिधि के रूप में मदन गोपाल और श्रीकांत पटवा का सम्मान एवं स्वागत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *