भोपाल में आधी रात गुंडों का आतंक, कॉलोनी में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

0
Instagram Post_20260731_120803_0000.jpg
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लहारपुर में शनिवार देर रात बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। रात करीब 2:40 बजे दोनों आरोपियों ने कॉलोनी में खड़े कई वाहनों पर पत्थर बरसाकर उनके शीशे तोड़ दिए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
 
घटना में पत्रकार संतोष कुमार की कार समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। तेज आवाज सुनकर जब लोग घरों से बाहर निकले, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही कटारा हिल्स थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।
 
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। चोरी, तोड़फोड़ और उपद्रव की घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
 
#Bhopal #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #CCTV #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *