घर के अंदर पहुंचा 7 फीट का मगरमच्छ, एक घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
आणंद जिले के सोजित्रा तालुका के त्रंबोवाड-खड़ियारापुरा क्षेत्र में एक घर के बाथरूम में करीब 7 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आने से देर रात हड़कंप मच गया। कुत्तों के लगातार भौंकने पर परिवार की नींद खुली और बाथरूम का दरवाजा खोलते ही मगरमच्छ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर मलातज गांव के तालाब में छोड़ दिया गया। वन विभाग ने बताया कि मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ अक्सर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। लोगों से अपील की गई है कि मगरमच्छ दिखने पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
Hashtags
#Gujarat #CrocodileRescue #WildlifeNews #BreakingNews #MonsoonUpdate #taptisamanvya
