रामेश्वर शर्मा का तीखा हमला, बोले- मध्य प्रदेश आए तो राहुल-अखिलेश का होगा ‘मुँह काला’
संसद परिसर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष के प्रदर्शन के बीच मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने राहुल गांधी, अखिलेश यादव और पप्पू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यदि वे मध्य प्रदेश आए तो उनका “मुँह काला” किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष भगवान राम और भगवा का अपमान कर रहा है। साथ ही कहा कि कथित चढ़ावा चोरी मामले में सरकार और पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है। रामेश्वर शर्मा के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।
#MadhyaPradesh #bjp #politics #rahulgandhi #BreakingNews #taptisamanvya
