ऑक्सीजन खत्म होने का आरोप, मां-बाप की आंखों के सामने बुझ गई बेटे की सांसें

0
Instagram Post_20260731_170616_0000.jpg

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि किडनी मरीज अजीत बरैया को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस के ऑक्सीजन सिलेंडर में गैस खत्म हो गई, जिसके चलते उसने अपने माता-पिता की गोद में दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एंबुलेंस सेवा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है.

#MadhyaPradesh #Mandla #HealthSystem #BreakingNews #Ambulance #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *