छतरपुर थाने में युवती ने खाया जहर, इंसाफ न मिलने का लगाया आरोप

0
Instagram Post_20260803_180424_0000.jpg

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस थाने के भीतर एक युवती द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ पीने की घटना ने सनसनी फैला दी है। परिजनों का आरोप है कि लंबे समय से शिकायत के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से युवती ने यह कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े प्रकरण पहले से दर्ज हैं और वीडियो व सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#Chhatarpur #MadhyaPradesh #BreakingNews #MPNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *