मालदा में ₹2.4 करोड़ नकद, 9 हजार प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें बरामद

0
Instagram Post_20260804_175015_0000.jpg

पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹2.4 करोड़ नकद, 20 ग्राम सोना और करीब 9 हजार प्रतिबंधित फेंसिडिल कफ सिरप की बोतलें बरामद की हैं। दक्षिण दिनाजपुर और मालदा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में यह बरामदगी एक किराए के कमरे और गोदाम से हुई। पुलिस ने पहले गिरफ्तार तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की। मामले में एक लैपटॉप भी जब्त किया गया है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है। इस बरामदगी के बाद कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं, हालांकि संबंधित पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

#WestBengal #Malda #DrugSmuggling #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *