बैतूल ज़िले की मुख्य ख़बरें 04/08/26

0
Instagram Post_20260804_200308_0000
बैतूल ज़िले की मुख्य ख़बरें
 
बैतूल के खापा गांव में 45 वर्षीय कैलाश का शव घर की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
 
बैतूल पुलिस ने ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 2.25 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को शाजापुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
 
नागद्वारी दर्शन से लौट रहे 24 वर्षीय फोटोग्राफर आकाश की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
 
आमला जनपद की दुकानों के आरक्षण में कथित अनियमितताओं को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया और दोबारा प्रक्रिया की मांग उठी।
 
भैंसदेही के पांच गांव छह दिनों से अंधेरे में हैं। बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान हैं और आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
 
एयरफोर्स जॉइन करने से पहले युवक मोहित की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। जीजा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि विस्तार अधिकारियों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू किया। मांगें नहीं मानी गईं तो 11 अगस्त से हड़ताल होगी।
 
चिचोली जनसुनवाई में नगर की बदहाली और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे उठे। कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 
आमला के परसोडी गांव में बुजुर्ग महिला ने पुश्तैनी रास्ते पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
 
#betul #betulnews #MadhyaPradesh #LatestNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *