उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा स्थित एस.एल. राजकीय महिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के अंदर आवारा कुत्तों के बैठे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिस स्थान पर सख्त स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण जरूरी होता है, वहां कुत्तों की मौजूदगी ने मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल के सीएमएस ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।