जापान में टाइफून डॉल्फिन की दस्तक, उड़ानें रद्द, लोगों को घरों में रहने की सलाह
जापान के दक्षिणी द्वीपों पर टाइफून डॉल्फिन का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते ओकिनावा के नाहा एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है, जबकि सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। तूफान के कारण तीन बुजुर्ग घायल हुए हैं और 240 से अधिक लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। जापान मौसम विभाग ने रविवार तक तेज बारिश, तूफानी हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
#Japan #TyphoonDolphin #Okinawa #WeatherAlert #BreakingNews #TaptiSamnvya
