ताप्ती तट से निकली सर्वमंगल कावड़ यात्रा, सालबर्डी धाम की ओर बढ़े श्रद्धालु

0
Instagram Post_20260807_143216_0000.jpg
मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई से सुबह 7 अगस्त को 1 बजे ताप्ती तट से सर्व मंगल कावड़ यात्रा सालबर्डी के लिए रवाना हुई। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सर्व मंगल कावड़ यात्रा ताप्ती उद्गम स्थल से प्रारंभ होकर 10 अगस्त दिन सोमवार को शिवधाम सालबर्डी पहुंचेंगी।सर्व मंगल कावड़ यात्रा में शामिल कावड़ियों द्वारा अपने अलग-अलग पड़ाव के दौरान गौपूजन, भजन,पौधारोपण, स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कावड़ यात्रा पर जगह जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा की, वहीं यात्रा में शामिल भक्तों के लिए शीतल पेय फ्रूटी की व्यवस्था भी की गई। शोभा यात्रा में जिला मुख्यालय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा सनातनी भक्तों के साथ माता बहनों ने सहभागिता निभाई।7 अगस्त प्रारंभ कावड़ यात्रा 10 अगस्त को शिव धाम सालबर्डी गुफा में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का ताप्ती क़े जल से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करेंगे।
 
#taptisamnvya #multai #TaptiUdgam #kawadyatra #Salbardi #harharmahadev

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *