छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम मोहन यादव, जन-विश्वास अभियान 2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा पहुंचकर मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान उनका जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने FDDI ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के साथ विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के बच्चों और आईटीआई की छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा पौधारोपण भी किया। कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र में सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पारदर्शी और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और समस्याओं का समय पर समाधान करना है।
#taptisamnvya #chhindwara #cmmohanyadav #janvishwasabhiyan2026 #MadhyaPradesh #BreakingNews
