स्कूटर में छिपाकर ला रहा था करोड़ों का सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

0
Instagram Post_20260807_164438_0000.jpg

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक यात्री के पास से 869.5 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद किया, जिसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के ठोस टायरों के अंदर 19 टुकड़ों में छिपाकर लाया जा रहा था। यात्री जेद्दा से मुंबई होते हुए दिल्ली पहुंचा था। एक्स-रे स्क्रीनिंग में संदेह होने पर स्कूटर की गहन जांच की गई, जिसमें सोना बरामद हुआ। कस्टम विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है और अब सोने के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जांच की जा रही है।

#TaptiSamnvya #GoldSmuggling #DelhiAirport #Customs #BreakingNews #IndiaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *