बैतूल ज़िले की मुख्य ख़बरें 07/08/26

0
Instagram Post_20260807_195758_0000.jpg
बैतूल ज़िले की मुख्य ख़बरें
 
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत मुलताई के दुनावा और घाट पिपरिया में समाधान शिविर आयोजित किए गए। विभिन्न विभागों को 374 आवेदन प्राप्त हुए और कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
 
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने चिखलीकला में आयोजित जन-विश्वास शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधूरी नल-जल योजना जल्द पूरी करने और स्कूल में गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
ड्रीम्ज प्ले पब्लिक स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल का बेहतर मंच उपलब्ध कराना रहा।
 
मुलताई के ताप्ती उद्गम स्थल से सर्व मंगल कावड़ यात्रा सालबर्डी के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, गौपूजन और भजन-कीर्तन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन-विश्वास अभियान की शुरुआत करते हुए अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
बैतूल के चुनालोमा गांव में पिता की डांट से आहत 25 वर्षीय युवक ने कीटनाशक पी लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
 
बैतूल के झारकुंड गांव में सांप के काटने से 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
 
मुलताई क्षेत्र में धनिया का भाव मात्र एक रुपये प्रति किलो मिलने से किसानों ने सैकड़ों एकड़ तैयार फसल पर कल्टीवेटर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। किसानों ने MSP लागू करने की मांग की है।
 
बैतूल-इटारसी फोरलेन पर पर्यटन विभाग ने डिजाइनर होम-स्टे और पर्यटन स्थलों की जानकारी देने वाले बोर्ड लगाए हैं, ताकि जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
 
बैतूल का चूड़िया गांव आज भी संत चिन्ध्या बाबा की परंपरा निभा रहा है। यहां दूध, दही और छाछ बेचने के बजाय जरूरतमंदों और मेहमानों को निःशुल्क दिए जाते हैं।
 
#Betul #MadhyaPradesh #Multai #LocalNews #BreakingNews #TaptiSamnvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *