चंबा में बड़ा सड़क हादसा: बेकाबू होकर पलटी निजी बस, 7 यात्रियों की मौत, 11 घायल

0
Instagram Post_20260809_114750_0000.jpg
हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैरागढ़ से चंबा जा रही निजी बस चालुंज मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। प्रशासन ने घायलों को तत्काल राहत राशि भी प्रदान की।
 
#chamba #himachalpradesh #busaccident #BreakingNews #RoadAccident #taptisamnvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *