ब्राजील के रियो में दर्दनाक हादसा, जंगल में हेलिकॉप्टर क्रैश; 4 लोगों की मौत
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में शनिवार को एक दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसा हुआ। ऑल्टो दा बोआ विस्टा के विस्टा चिनेसा इलाके में हेलिकॉप्टर घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद मौके पर आग लग गई। हादसे में पायलट समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कोलंबिया की एक ही परिवार की तीन महिलाएं भी शामिल थीं। दमकल और विशेष राहत टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। हादसे की जांच विमानन अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
#brazil #riodejaneiro #HelicopterCrash #BreakingNews #WorldNews #taptisamnvya
