मुलताई में क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
मुलताई में 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया। बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक अक्षय वट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सेनानी रामेश्वर खाड़े की धर्मपत्नी आशा खाड़े ने ध्वजारोहण कर की। सेनानी परिवारों और नागरिकों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने 9 अगस्त 1942 से शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन को याद करते हुए देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष को नमन किया। इस दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भी श्रद्धांजलि दी गई और देश की एकता, अखंडता व राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
#multai #krantidiwas #QuitIndiaMovement #FreedomFighters #betul #taptisamnvya
