मुलताई के पोल्ट्री फार्म में निकला खतरनाक कोबरा, एक घंटे की मशक्कत के बाद हुआ रेस्क्यू

0
Instagram Post_20260809_141745_0000.jpg
मुलताई। नगर के पारेगांव मार्ग पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म में शनिवार दोपहर में कोबरा सांप दिखाई देने के बाद आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना आसपास के रहवासियों ने पोल्ट्री फार्म संचालक को दी। वही जागरूक नागरिकों द्वारा सर्प मित्र को सूचित किया गया। सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा द्वारा सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि पारेगांव रोड पर होंगे पोल्ट्री फार्म में कोबरा सांप देखे जाने के बाद आसपास के रहवासी दहशत में आ गए। सर्प मित्र श्रीकांत ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा सांप का रेस्क्यू किया गया। उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में जहरीले सांप बिच्छू निकलने का सिलसिला प्रारंभ हो जाता है। सर्प मित्र ने आम जन से अपील की है कि यदि कंही भी सांप जहरीले जीव जंतु नजर आए तो इसकी सूचना सर्प मित्र को अवश्य दे। वहीं सावधानी बरते, कभी भी जहरीले सांप आदि को पकड़ने की चेष्ठा न करे।
 
#multai #cobrarescue #snakerescue #betul #MadhyaPradesh #taptisamnvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *