मुलताई में विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, बारिश में निकला भव्य जुलूस
मुलताई में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बारिश के बीच हजारों आदिवासी महिला, पुरुष और युवाओं ने विशाल जुलूस निकाला। गरजते बादलों और बरसते पानी के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। जुलूस में आदिवासी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्रों को सम्मान के साथ शामिल किया गया। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति, नृत्य और ढोल-डीजे की धुनों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को याद करते हुए एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
#vishvaadivasidiwas #AdivasiDiwas #multai #adivasiculture #betul #taptisamnvya
