भोपाल में तिरंगे का सैलाब, बारिश के बीच हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
भोपाल में रविवार को बारिश के बीच हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। टीटी नगर स्टेडियम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से राजधानी गूंज उठी। न्यू मार्केट और रोशनपुरा चौराहे से होते हुए यात्रा वापस टीटी नगर स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और भोपाल ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया।
#Bhopal #TirangaYatra #tiranga #deshbhakti #MadhyaPradesh #mohanyadav #NationalUnity #vandemataram #bharatmatakijai #taptisamnvya
