ग्वालियर में बहनों का साहस, 80 की रफ्तार से स्कूटी दौड़ाकर पकड़ा मोबाइल लुटेरा
ग्वालियर में दो सगी बहनों ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को पकड़वा दिया। पड़ाव थाना क्षेत्र में रसिता और अर्पिता अग्रवाल कॉलेज जा रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाश ने पीछे बैठी बहन का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। दोनों बहनों ने घबराने के बजाय करीब 80 की रफ्तार से स्कूटी दौड़ाकर उसका पीछा किया। फूलबाग के पास उन्होंने स्कूटी से बदमाश की बाइक को टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बहनों की बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है।
#gwalior #MadhyaPradesh #sisterscourage #mobilerobbery #CrimeNews #PoliceAction #taptisamnvya
