चर्म रोग से परेशान 16 साल का इकबाल, 5 साल से तालाब में बिता रहा जिंदगी
मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में 16 साल के इकबाल शेख की अनोखी जिंदगी चर्चा में है। इकबाल का दावा है कि चर्म रोग के कारण उसके शरीर में तेज जलन होती है और पानी में उतरते ही उसे राहत मिलती है। पिछले करीब पांच साल से वह तालाबों में घंटों और कई बार लगातार कई दिनों तक रहता है। इकबाल इसके पीछे अदृश्य शक्ति का दावा करता है, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले में मेडिकल जांच की जरूरत बताई जा रही है।
#murshidabad #beldanga #iqbalsheikh #skindisease #WestBengal #taptisamanvay
