5 लाख की बचत का अजीब अंजाम: खेत में छिपाए नोट, दीमक ने कर दिए बर्बाद

0
Instagram Post_20260810_135653_0000.jpg
राजस्थान के बालोतरा जिले के नेवाई गांव में किसान मांगीलाल मेघवाल की 5 लाख रुपये की बचत से जुड़ा मामला सामने आया है। किसान ने प्लॉट बेचकर मिले रुपये चोरी और फिजूलखर्ची से बचाने के लिए खेत में गड्ढा खोदकर पॉलीथिन में दबा दिए थे।
 
समय बीतने के साथ मांगीलाल उस जगह को भूल गया। करीब एक साल बाद बारिश और खेत में बुवाई की तैयारी के दौरान रुपयों से भरी पॉलीथिन जमीन से बाहर आ गई। अगले दिन पत्नी और बेटे की नजर उस पर पड़ी।
 
थैली खोलने पर परिवार के होश उड़ गए। 500-500 रुपये के नोट दीमक और नमी के कारण बुरी तरह खराब हो चुके थे। कई नोट पूरी तरह टुकड़ों में बदल गए, जबकि कुछ नोट ही बच पाए।
 
परिवार ने खराब नोटों को बदलवाने के लिए पहले पचपदरा और फिर बालोतरा की एसबीआई शाखा में संपर्क किया, लेकिन शुरुआती तौर पर दोनों जगह से नोट बदलने से इनकार कर दिया गया। अब परिवार बैंक से राहत की उम्मीद कर रहा है।
 
यह मामला इस बात की बड़ी मिसाल है कि मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के लिए अपनाया गया गलत तरीका कितना बड़ा नुकसान कर सकता है।
 
#rajasthan #balotra #FarmerNews #viralnews #newsupdate #taptisamanvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *