चमोली में बादल फटने से मची तबाही, तेज बहाव में वैली ब्रिज और वाहन बहे

0
Instagram Post_20260811_123253_0000.jpg
उत्तराखंड के चमोली जिले की नीती घाटी में बादल फटने के बाद अचानक आए जलसैलाब ने भारी तबाही मचा दी। तमक नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर बना वैली ब्रिज बह गया। तेज बहाव की चपेट में कई वाहन भी आए।
 
हादसे में एक BRO कर्मचारी के लापता होने की सूचना है। SDRF और NDRF की टीमें कर्मचारी की तलाश में जुटी हैं। ब्रिज टूटने से नीती, जुम्मा और सीमा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है।
 
सुरक्षा को देखते हुए सुरईथोटा से तमक और मलारी की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राहत और बचाव कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
 
#chamoli #uttarakhand #cloudburst #flashflood #NDRF #SDRF #taptisamavya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *