छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ पहला ग्रेन ATM, अब 24 घंटे मिलेगा राशन

0
Instagram Post_20260811_115701_0000.jpg
छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर में प्रदेश का पहला ग्रेन ATM शुरू किया गया है। विधायक रिकेश सेन ने इसका उद्घाटन किया। यह सुविधा बैंक ATM की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। लाभार्थी राशन कार्ड या आधार नंबर दर्ज कर बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद मशीन से निर्धारित मात्रा में राशन ले सकेंगे।
 
मशीन ई-पॉस सिस्टम से जुड़ी है और इसमें वजन जांचने के लिए वेइंग स्केल भी लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इससे राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी, कम तौल और बिचौलियों की समस्या कम होगी तथा लाभार्थियों का समय भी बचेगा। भविष्य में चीनी के लिए भी ATM लगाने की योजना बताई गई है।
 
#chhattisgarhnews #GrainATM #vaishalinagar #RationATM #digitalindia #taptisamavya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *