अतीक अहमद के बेटे के हादसे का डैशकैम वीडियो आया सामने
अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद से जुड़े सड़क हादसे का डैशकैम वीडियो सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार Hyundai Creta एक पिकअप वाहन को ओवरटेक करने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती दिखाई दे रही है। हादसा 6 अगस्त को झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था।
हादसे में अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए। पुलिस अब डैशकैम फुटेज, चश्मदीदों और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर हादसे की सटीक वजह की जांच कर रही है।
#AtiqAhmed #AbaanAhmed #JhansiNews #RoadAccident #taptisamanvya
