कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में 7 हजार टन कचरा, सफाई बना बड़ी चुनौती

0
Instagram Post_20260812_182353_0000.jpg
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद 7 हजार टन से ज्यादा कचरा जमा हो गया है। करीब 4.8 करोड़ श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ के बाद घाटों, बाजारों, सड़कों, पार्किंग क्षेत्रों और कांवड़ मार्गों पर प्लास्टिक, कपड़े, पॉलीथिन और अन्य कचरा फैला हुआ है।
 
प्रशासन ने 12 से 18 अगस्त तक मेगा क्लीननेस ड्राइव शुरू की है। सफाई के लिए 1000 से ज्यादा सैनिटेशन कर्मचारियों, 100 आउटसोर्स कर्मचारियों और करीब 80 वाहनों को तैनात किया गया है। छोड़े गए कपड़ों को अलग कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजने की भी तैयारी है।
 
#haridwar #kanwaryatra #7000TonnesWaste #UttarakhandNews #taptisamanvay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *