विदिशा में बस किराया बढ़ने पर छात्राओं का हल्ला बोल, Gen-Alpha ने उठाई आवाज
विदिशा जिले के सिरोंज में बस किराए में हुई बढ़ोतरी का असर अब स्कूली छात्राओं पर भी दिखाई दे रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना स्कूल आने वाली छात्राओं ने बस स्टैंड पहुंचकर बढ़े किराए के खिलाफ आवाज उठाई।
छात्राओं ने बताया कि किराया बढ़ने से रोजाना आने-जाने का खर्च बढ़ गया है। खासकर दूरदराज के गांवों से पढ़ने आने वाली छात्राओं और उनके परिवारों पर इसका अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने बस किराया वापस कम करने की मांग की और कहा कि बढ़ा हुआ किराया उनकी पढ़ाई में भी परेशानी खड़ी कर सकता है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की।
छात्राओं ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मामले में हस्तक्षेप कर राहत दिलाने की मांग की है।
#vidisha #Sironj #BusFare #StudentProtest #madhyapradeshnews #taptisamanvya
