SpiceJet फ्लाइट में गर्मी से यात्रियों का हंगामा, उड़ान से पहले करना पड़ा विरोध

0
Instagram Post_20260812_191443_0000.jpg
दिल्ली से पुणे जा रही SpiceJet की फ्लाइट SG-105 में यात्रियों ने विमान के अंदर बढ़ी गर्मी को लेकर विरोध किया। यात्रियों के मुताबिक, केबिन में तापमान काफी बढ़ गया था, जिससे कई लोग पसीने से परेशान हुए और कुछ यात्रियों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की।
 
विमान में बच्चों और बुजुर्गों के होने के कारण यात्रियों ने उड़ान भरने से पहले आपत्ति जताई और एयरपोर्ट पर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्री गर्मी से परेशान नजर आए।
 
बाद में तकनीकी टीम ने विमान की जांच की और यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। SpiceJet ने बताया कि 11 अगस्त को फ्लाइट में अंतिम समय पर तकनीकी समस्या आई थी। एयरलाइन के अनुसार, एयर कंडीशनिंग चालू थी और दिल्ली के मौसम के कारण कुछ यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
 
#spicejet #delhiairport #puneflight #FlightNews #indianews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *