मुलताई में आवारा सांडों का आतंक, एटीएम और बेंच क्षतिग्रस्त; ताप्ती उद्गम में गिरे सांड

0
महाराष्ट्र के नागपुर में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे तीन दोस्तो_20260813_133952_0000.jpg
मुलताई। नगर में आवारा मवेशियों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बुधवार-गुरुवार की रात मुख्य मार्ग स्थित जय स्तंभ चौक पर दो सांड आपस में भिड़ गए। उनकी लड़ाई के कारण काफी देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस दौरान चौक पर लगी नगर पालिका की सीमेंट बेंच भी क्षतिग्रस्त हो गई और लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर हटना पड़ा।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांडों की भिड़ंत लंबे समय तक चलती रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। लड़ाई के दौरान दोनों सांड बेकाबू होकर नदी की ओर पहुंच गए और नदी में गिर पड़े। घटना को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
 
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवारा मवेशी घूमते रहते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
 
गौरतलब है कि इससे पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान आवारा मवेशियों के पहुंचने से अव्यवस्था की स्थिति बन चुकी है। नागरिकों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि आवारा मवेशियों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
 
#multainews #betulnews #madhyapradeshnews #LocalNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *