नागद्वारी जा रही श्रद्धालुओं की बस पर पथराव, कई कांच टूटे और यात्री घायल

0
Post no._20260813_191319_0000.jpg
मुलताई-बोरदेही मार्ग पर नागद्वारी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसकी लिखित नामजद तथा अन्य के खिलाफ बस कंडक्टर द्वारा शिकायत की है। अचानक हुए पथराव की घटना में बस के कांच टूट गए और कुछ यात्री भी घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद यात्री अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गए।
जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक एमपी 48 जेड बी 9263 मुलताई से बोरदेही मार्ग की धनगौरी की ओर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे के करीब जा रही थी। रात के समय बस जब मुलताई के रेलवे स्टेशन चौक के पास पहुंची, उस दौरान कुछ युवक वहां जन्मदिन मना रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बस चालक और युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर युवकों ने बस पर खेड़ली रोड पर बाड़ेगांव जोड़ के पास पथराव शुरू कर दिया।
अचानक हुए पथराव से बस में बैठे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। पत्थरों की चपेट में आने से बस की खिड़कियों के कई कांच टूट गए और कुछ यात्रियों को चोटें आईं। घटना के बाद बस चालक ने बस को पुलिस थाना ले गया। जिसकी लिखित शिकायत बस कंडक्टर शैलेश खंडारे द्वारा की गई। वहीं चोटिल यात्रियों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि बस पर पथराव की शिकायत मिली है। पुलिस घटनास्थल और आसपास से जानकारी जुटा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर यात्रियों और स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से सार्वजनिक स्थानों पर रात के समय जन्मदिन या अन्य आयोजनों के दौरान हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
 
#multainews #nagdwariyatra #betulnews #roadincident #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *