शिक्षक ऐप में तकनीकी खराबी, उपस्थिति दर्ज करने के लिए शिक्षक हुए परेशान

0
Post no._20260813_194852_0000.jpg
मध्य प्रदेश में 13 अगस्त को ‘हमारे शिक्षक’ ऐप में तकनीकी समस्या के चलते कई शिक्षकों को अपनी उपस्थिति पूर्ण करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लॉगआउट नहीं हो पाने के कारण शिक्षक शाम करीब 5:30 बजे तक परेशान होते रहे।
 
शिक्षकों के अनुसार, उपस्थिति प्रक्रिया पूरी करने के लिए कई लोगों ने ग्रुप फोटो और GPS लोकेशन के जरिए प्रयास किए। तकनीकी समस्या के कारण खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में शाम 5:30 बजे के बाद ऐप में सुधार होने पर कुछ शिक्षकों की उपस्थिति पूर्ण हो सकी।
 
शिक्षकों का कहना है कि तकनीकी कारणों से उपस्थिति प्रभावित होने की स्थिति में वेतन संबंधी कार्रवाई का डर भी बना रहता है। ऐसे में उन्होंने ऐप की तकनीकी व्यवस्था को सुचारु रखने और इस तरह की समस्या दोबारा न होने की मांग की है।
 
#MadhyaPradeshNews #ShikshakNews #HamareShikshak #TeacherNews #TaptiSamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *