भोपाल में गूंजा देशभक्ति का जोश, CM मोहन यादव ने रवाना की 32 किमी तिरंगा यात्रा

0
Post no._20260814_125510_0000.jpg
भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कर्मश्री द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए और उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित कर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित यह तिरंगा यात्रा करीब 32 किलोमीटर लंबी है, जो मुखर्जी नगर, कोलार से शुरू होकर संत हिरदाराम नगर, बैरागढ़ तक निकाली जा रही है।
 
यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिला।
 
विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा हर वर्ष 14 अगस्त को निकाली जाने वाली इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के संकल्प को मजबूत करना है। इस दौरान लोगों ने तिरंगे के सम्मान और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
 
#bhopalnews #TirangaYatra #HarGharTiranga #MadhyaPradeshNews #mpnews #mohanyadav #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *