उत्तराखंड के चमोली में टनल में मलबा-पानी घुसा, 7 मजदूरों की मौत

0
Post no._20260814_131430_0000.jpg
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC परियोजना की निर्माणाधीन हाइड्रो पावर टनल में गुरुवार शाम अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी घुस गया। घटना के समय टनल में 22 मजदूर मौजूद थे। इनमें से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हुए हैं। कुछ मजदूरों के टनल में फंसे होने की सूचना के बाद राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया।
 
घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों को मौके पर भेजा गया। मलबे और पानी के कारण रेस्क्यू टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की तैयारी है।
 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे और अधिकारियों से रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे हर मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने मौके पर उपलब्ध मशीनरी और कर्मचारियों को बचाव कार्य में लगाया है।
 
#UttarakhandNews #Chamoli #TunnelAccident #RescueOperations #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *