पिता की मौत के बाद संपत्ति हड़पने की कोशिश, सादे कागज पर लिए अंगूठे के निशान
लखनऊ के रहीमाबाद इलाके से संपत्ति विवाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार से पहले बेटे ने मृतक के अंगूठे के निशान सादे कागजों पर लगवाए। आरोप है कि करीब 3 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने के इरादे से यह पूरी कार्रवाई की गई।
मामले में बेटे के साथ उसके चचेरे भाई के शामिल होने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सामने आने के बाद मृतक की बेटियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
#LucknowNews #UttarPradesh #PropertyDispute #CrimeNews #HindiNews #taptisamanvya
