16 रुपये में कपड़ों का ऑफर पड़ा भारी, कानपुर में उमड़ी भीड़ से मचा हंगामा

0
Post no._20260816_131224_0000.jpg

आलम मार्केट में 16 रुपये में कपड़े मिलने के ऑफर ने ऐसी भीड़ जुटाई कि पूरा इलाका कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का केंद्र बन गया। व्यापारी रईस आलम ने अपने जन्मदिन पर ग्राहकों के लिए खास ऑफर का ऐलान किया था। इसके तहत 15 अगस्त की रात 11:59 बजे के बाद सिर्फ 16 मिनट तक कपड़े 16 रुपये में देने की बात कही गई थी।

ऑफर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और रात में ही बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर पहुंचने लगे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि सड़क और चौराहे पर यातायात प्रभावित होने लगा। स्थिति संभालने के लिए एसीपी अनवरगंज मंजय सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस के समझाने के बावजूद भीड़ हटने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद हालात बिगड़ने पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए और चोटिल होने की सूचना है। मौके पर लोगों की चप्पलें तक बिखरी नजर आईं।

हालांकि पुलिस अधिकारी ने किसी तरह के बल प्रयोग से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले के तथ्यों की जांच की जा रही है और जांच के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

#Kanpur #KanpurNews #ViralNews #Crowd #TaptiSamnvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *