संभल में स्कूल का छज्जा गिरा, 8 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

0
Post no._20260816_160522_0000.jpg

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। असमोली थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे स्कूल के मुख्य गेट पर बने छज्जे पर चढ़ गए। ज्यादा भार होने के कारण छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया।

हादसे में 8 साल के निजामुद्दीन की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं जांच की कार्रवाई शुरू की।

#Sambhal #UttarPradesh #SchoolAccident #BreakingNews #TaptiSamnvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *