दिल्ली में पतंग उड़ाते समय 17 वर्षीय किशोर झुलसा, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोंडली की राजीव कॉलोनी में पतंग उड़ाते समय 17 वर्षीय किशोर हादसे का शिकार हो गया। किशोर छत पर पतंग उड़ा रहा था, तभी मांझा सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन में उलझ गया। तार के संपर्क में आते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
परिवार ने तुरंत किशोर को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस के अनुसार किशोर घायल है और फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
#Delhi #KiteAccident #HighTensionLine #DelhiNews #TaptiSamnvya
