बैतूल जिले की प्रमुख खबरें 16/08/2026

0
20260816_205701_0000.jpg

आज की बैतूल जिले की प्रमुख खबरें

1. बैतूल: पुलिस परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हुआ। कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

2. मुलताई: नगर पालिका में अध्यक्ष नीतू प्रहलाद परमार ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया।

3. मुलताई: समाजसेवी लोकेश गीतकर ने बैतूल जिले का सबसे बड़ा तिरंगा झंडा फहराया। कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह नजर आया।

4. बैतूल: जिले में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 17 अगस्त को भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

5. केरपानी: ऊपरढाना में बारिश के बाद सड़क की मिट्टी कीचड़ में बदल गई। ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

6. सारणी: बाकुड़ गांव में युवक की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। अवैध करंट फैलाने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

7. बैतूल: शिक्षा संजीवनी अभियान को शिक्षक संगठनों का समर्थन मिला है। बच्चों के लिए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने में सहयोग का संकल्प लिया गया।

8. बैतूल: एक व्यापारी की सिविल रिपोर्ट में बिना लोन लिए 5 लाख 11 हजार रुपये का कर्ज दर्ज मिला। मामले की जांच की मांग की गई है।

9. मध्य प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जेलों से अच्छे आचरण वाले 115 बंदियों को समय पूर्व रिहा किया गया।

10. भोपाल: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

#betulnews #betul #MadhyaPradesh #IndependenceDay #taptisamnvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *