लखनऊ में छात्राओं का प्रदर्शन, स्कूल की बदहाली के खिलाफ सड़क पर उतरीं छात्राएं

0
20260817_135118_0000.jpg
पारा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का विरोध प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। छात्राओं ने स्कूल की कई समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई और सड़क पर उतरकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
 
छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासतौर पर फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे विषयों की पढ़ाई को लेकर छात्राओं में चिंता है। इसके अलावा भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी शिकायतें सामने आईं।
 
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं के बालागंज चौराहे पहुंचने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की और उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी विद्यालय के छात्रों ने भी अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया था। उस समय समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की थी। अब छात्राओं के प्रदर्शन के बाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।
 
#lucknow #schoolnews #StudentProtest #UttarPradesh #taptisamnvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *