सांप ने डसा तो भाई ने मारे 150 थप्पड़, बचाई छोटे भाई की जान!
हरदोई के ज्योति नगर में सांप के काटने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 21 वर्षीय अरुण को खेत में घास की बोरी उठाते समय जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसके बड़े भाई आकाश ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि जहर का असर बढ़ रहा है और मरीज को होश में रखना जरूरी है। अरुण को लगातार नींद आने लगी, जिसके बाद आकाश ने करीब एक घंटे तक उसके गाल पर 150 से ज्यादा थप्पड़ मारकर उसे जगाए रखा।
डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए दो घंटे के भीतर 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए। इलाज के बाद अरुण की हालत में सुधार हुआ और उसकी जान बच गई।
#hardoi #snakebite #UPNews #HindiNews #BreakingNews #taptisamnvya
