इंडिगो फ्लाइट में परिवार ने सजाई देसी दावत, घर का खाना खाने पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिगो की फ्लाइट में एक बड़े भारतीय परिवार के घर से लाए गए खाने को मिल-बांटकर खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में परिवार के सदस्य डिस्पोजेबल प्लेटों में पराठे, सब्जियां और अन्य स्नैक्स परोसते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद सभी लोग साथ बैठकर खाना खाते दिखाई देते हैं, जिससे विमान के अंदर कुछ देर के लिए पिकनिक जैसा माहौल नजर आया।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग राय देखने को मिली। कुछ यूजर्स ने कहा कि सफर के दौरान घर का खाना साथ ले जाना और परिवार के साथ बांटकर खाना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि ट्रेन और फ्लाइट के यात्रा नियम व शिष्टाचार अलग होते हैं और विमान में दूसरों की सुविधा का भी ध्यान रखना जरूरी है।
कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि अगर एयरलाइन को इस तरह खाना खाने से कोई आपत्ति नहीं है, तो यात्रियों को इसे लेकर परेशान नहीं होना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने इसे सार्वजनिक स्थान पर व्यवहार और साफ-सफाई से जोड़कर सवाल खड़े किए हैं।
#IndiGo #ViralVideo #AirTravel #TravelEtiquette #taptisamanvya
