रीवा-सीधी टनल के पास खतरनाक स्टंट, बाइक फिसली और युवक घिसटा
रीवा-सीधी नेशनल हाईवे की टनल के पास बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक सड़क पर बाइक के साथ स्टंट करता नजर आता है। स्टंट के दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटता हुआ जा गिरता है।
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, युवक अक्सर टनल और आसपास की सड़कों पर बाइक से स्टंट करता है और इनके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। कुछ सेकंड की रील और लाइक्स के लिए इस तरह का स्टंट करना न सिर्फ युवक की जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी हादसे का कारण बन सकता है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स ने ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लोगों से सड़क पर इस तरह की लापरवाही से बचने की अपील भी की जा रही है।
#RewaNews #SidhiNews #RewaSidhiHighway #BikeStunt #ViralVideo #RoadSafety #MPNews #taptisamanvya
