September 29, 2026

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा बच्चा, स्टाफ ने परिवार से मिलाया

0
Post no. (3)
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर एक बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया। करीब 8 से 10 साल के बच्चे को अपने माता-पिता का नाम और घर का पता याद था, लेकिन किसी का मोबाइल नंबर याद नहीं था। इसके बावजूद मेट्रो स्टाफ ने बच्चे को संभाला और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाने में कामयाबी हासिल की।
 
बच्चे के ओखला बर्ड सैंक्चुरी मेट्रो स्टेशन पर होने की जानकारी मिलते ही उसकी मां वहां पहुंची। जैसे ही मां की नजर अपने बेटे पर पड़ी, वह दौड़कर उसके पास पहुंची और उसे सीने से लगा लिया। मां और बेटा काफी देर तक एक-दूसरे से लिपटकर रोते रहे। इस भावुक पल ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।
 
बच्चे को सुरक्षित उसकी मां से मिलाने में मदद करने वाले मेट्रो स्टाफ की सोशल मीडिया पर भी सराहना हो रही है। वायरल वीडियो में मां अपने बेटे को सुरक्षित पाकर राहत और भावुकता के बीच मेट्रो कर्मचारियों का धन्यवाद करती नजर आती है।
 
Video Credit: IG @rk.singh3713
 
#DelhiMetro #DelhiNews #MagentaLine #OkhlaBirdSanctuary #MotherSon #ViralVideo #EmotionalMoment #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *