October 11, 2026

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़! बूढ़ी गंडकी नदी के सैलाब में बहे कई मकान

0
Post no.

नेपाल के गोरखा जिले में रविवार, 11 अक्टूबर की सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने नदी किनारे बसे इलाकों में अफरा-तफरी मचा दी। बूढ़ी गंडकी नदी का जलस्तर सुबह करीब 4 बजे तेजी से बढ़ने लगा और देखते ही देखते पानी के तेज बहाव ने जगत इलाके में करीब 5 से 7 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कई अन्य बस्तियों पर भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चुमनुब्री क्षेत्र में भूस्खलन के कारण जलप्रवाह अवरुद्ध होने और अस्थायी बांध बनने की आशंका जताई गई है। माना जा रहा है कि इसी बांध के अचानक टूटने से बड़ी मात्रा में पानी नीचे की ओर आया। हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने अलर्ट जारी कर नदी किनारे रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। प्रशासन लाउडस्पीकर और एसएमएस के माध्यम से लोगों को सतर्क कर रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन जारी है, जबकि नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण की तैयारी भी की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है।

#NepalFlood #GorkhaFlood #BudhiGandaki #FlashFlood #NepalNews #FloodAlert #BreakingNews #taptisamanvya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *