ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले टैंकर पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय लापता
ओमान के सोहर एंकरज के पास 11 अक्टूबर को भारतीय क्रू वाले टैंकर MT Petro Dolphin पर ड्रोन हमला हुआ। जहाज पर 11 भारतीय समुद्री कर्मचारी सवार थे, जिनमें से 9 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 2 भारतीय अब भी लापता हैं। स्थानीय कोस्ट गार्ड की ओर से लापता कर्मचारियों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि भारतीय अधिकारी स्थानीय एजेंसियों के लगातार संपर्क में हैं और लापता लोगों को सुरक्षित खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
गौरतलब है कि 6 अक्टूबर को भी ओमान के पास MT On Peace नामक एक अन्य वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ था। उस जहाज पर 17 भारतीय नागरिकों समेत कुल 19 क्रू सदस्य सवार थे। हमले में 11 भारतीयों सहित 12 कर्मचारी घायल हुए थे। क्षेत्र में लगातार हो रहे जहाजों पर हमलों को लेकर भारत ने गंभीर चिंता जताई है।
#Oman #IndianSeafarers #DroneAttack #PetroDolphin #BreakingNews #MaritimeSecurity #IndiaNews #taptisamanvya
