सड़क हादसे में दो युवक हुए घायल,1 की हालत गंभीर

मुलताई। नगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन मार्ग पर दोपहर 4 बजे के लगभग मोटर साईकिल पर सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों में 1 की हालत गंभीर है। घायलों को बैतूल से वापस लौट रहे एएसआई आरएस ठाकुर ने साथी पुलिस कर्मियों की मदद से निजी वाहन से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी अनुसार धमेंद्र पिता कचरू माकोड़े 32 वर्ष निवासी चिखली खुर्द तथा अलकेश पिता घिसिया गावंडे 29 वर्ष निवासी सांडिया मोटर साईकिल से मुलताई की ओर आ रहे थे। ग्राम नगरकोट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हो गए। जिन्हें बैतूल से लौट रहे पुलिस कर्मियों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अलकेश गंभीर रूप से घायल है। कंधे तथा सीने की हड्डी फ्रैक्चर है जबकि उसका झंडा भी टूट गया है। वही धर्मेंद्र को अंदरूनी चोट आई है। गंभीर रूप से घायल अलकेश को प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गय।